कुचाई में लिया वन संरक्षण का संकल्प
खरसावा: कुचाई के कारालोर में ग्राम सभा मंच के तत्वावधान में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपराग
खरसावा: कुचाई के कारालोर में ग्राम सभा मंच के तत्वावधान में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम के
तहत शुक्रवार को पत्थर गाड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर पाहन द्वारा पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर पत्थरगाड़ी की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने गाव के 34.15 एकड़ जंगल को संरक्षित करने का
संकल्प लिया।
ग्रामीणों ने कहा कि न तो जंगल काटेंगे और न ही किसी को काटने देंगे। जंगल से ही उनका अस्तित्व जुडा हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित झारखंड जंगल बचाओ आदोलन के जोनल प्रभारी सोहल लाल कुम्हार
ने कहा कि जंगल बचाने के लिए ग्रामीणों को आगे आना होगा। सिर्फ वन विभाग के भरोसे वन संरक्षण संभव नहीं है। वनाश्रितों का जीवन वनोपज ही निर्भर है। मानकी मुंडा संघ के सचिव सुरेंश चंद्र सोय ने कहा कि जंगल बचाने के लिए सामूहिक पहल करनी होगी। सभी के प्रयास से ही जंगल बचेंगे। न तो जंगल
काटेंगे और न ही किसी को काटने देंगे। ग्राम सभा मंच के अध्यक्ष पाडेय मुंडा ने कहा कि वनों से ही आदिवासियों का अस्तित्व जुडा हुआ है। पर्यावरण संरक्षण के लिए जंगल को बचाना होगा। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्या जींगी हेंब्रम, ग्राम सभा मंच के प्रखंड सचिव सुखराम मुंडा, रामकृष्ण सोय, चमक लाल सोय, वीरबल मुंडा, सिकंदर मुंडा, जोगेन मुंडा,श्रीमती मुंडा, गीता मुंडा, सूर्यमनी मुंडा, श्यामलाल सोय, सुरेंद्र महतो, चक्रधर महतो, महेश चंद्र मुंडा आदि उपस्थित थे।