टोरस ग्रुप की एक कंपनी के तमाम मशीनरी गायब
कंपनी के मालिक फरार, बंदी के बाद दो गार्ड थे पहरेदारी पर आदित्यपुर: आदित्यपुर औद्योगिक क्ष्
कंपनी के मालिक फरार, बंदी के बाद दो गार्ड थे पहरेदारी पर
आदित्यपुर: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित टोरस ग्रुप की बंद कंपनी यूनिट 1 की पूरी मशीनरी रहस्यमयी ढंग से गायब हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार मशीनरी की कटिंग करवा दी गयी है। रविवार को कंपनी के अंदर पहुंचने पर पता चला कि रात के अंधेरे में कंपनी की मशीनरी व पार्टस को गायब करवाया गया। कंपनी बंद करने की घोषणा के समय बड़ी बड़ी मशीनरी मौजूद थे। लेकिन छह माह के अंदर कंपनी खंडहर में तब्दील हो गयी।
पंखा से लेकर कंप्यूटर तक गायब
कंपनी के कार्यालयों के पंखे और कंप्यूटर तक गायब हैं। आवश्यक फाइलों से भी छेड़छाड़ हुई है। कंपनी को टोरस ग्रुप के मालिक भुवन खत्री चला रहे थे। इसकी देखरेख गुजराल नामक शख्स करता था। सभी अचानक अपनी यूनिट छोड़कर फरार हो गए थे। जिसके बाद कंपनी के कामगारों ने प्रदर्शन भी किया था।
2 करोड़ की मशीनरी गायब
सूत्रो के मुताबिक कंपनी में होज पाईप बनानेवाली करीब दो करोड़ की मशीनरी स्थापित थी। प्रबंधन द्वारा बंद करने के बाद वहा के तमाम कर्मचारियों को यूनिट 1 में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद वहा की कुछ मशीनों को भी यूनिट एक में शिफ्ट किया गया। कंपनी की देखरेख के लिए वहा दो गार्ड नियुक्त थे। जब कंपनी के मालिक फरार हुए तो वहा के गार्ड भी गायब हो गए। कंपनी के बाकी तमाम मशीनरी गायब हो गयी।
60 करोड़ के गबन का आरोप
टोरस ग्रुप के मालिक भुवन खत्री पर 60 करोड़ रुपये लेकर फरार होने का आरोप है। ग्रुप की कंपनियों पर बिष्टुपुर स्थित एक बैंक की शाखा से 48 करोड़ रूपये का ऋण बाकी है।
एक यूनिट में लगी थी आग
फेज 3 स्थित इंडो ऑस्ट्रेलियन कंपनी में तीन माह पूर्व आगलगी हो चुकी है। जबकि यूनिट 2 में एसबीआई स्पेशल ब्राच पटना के गार्ड नियुक्त है। बिष्टुपुर शाखा के एक अधिकारी जिनका मोबाइल नंबर 9031033391 है पर संपर्क किया गया तो उन्होने कहा कि कंपनी में गार्ड होने चाहिए। अगर नहीं है तो इसकी जानकारी पटना स्थित स्पेशल ब्राच के लोगो के पास ही होगी।
मामले की जाच होगी। कंपनी में कौन गार्ड थे। इसका वेरिफिकेशन कराया जाएगा। जाच के बाद वास्तविक स्थिति का पता चलेगा। आज थाना प्रभारी को भेजकर इसकी स्थिति पता की जाएगी।
इंद्रजीत माहथा, एसपी सरायकेला।