अब 31 मई तक धान बेच सकेंगे किसान
सरायकेला : जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनीता सहाय ने कहा कि धान अधिप्राप्ति तिथि को बढ़ाकर 31
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 May 2017 02:47 AM (IST)Updated: Sun, 21 May 2017 02:47 AM (IST)
सरायकेला : जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनीता सहाय ने कहा कि धान अधिप्राप्ति तिथि को बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है। जिले के पंजीकृत किसान अब 31 मई तक संबंधित धान खरीद केन्द्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री कर सकते हैं। सहाय ने किसानों से अपील की है कि किसान अपने धान की बिक्री दूसरे जगहों में न करें, बल्कि निबंधित धान क्रय केन्द्रों में ही जाकर बिक्री करें। इससे किसानों को धान का उचित दाम डीबीटी के माध्यम से मिलेगा। उन्होंने वैसे किसानों को निबंधन कराने की अपील की है जो अब तक अपना निबंधन नहीं करा पाए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें