Move to Jagran APP

घर-घर जाएगी भाजपा महिला मोर्चा, लगेंगे शिविर

संवाद सूत्र, आदित्यपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को केंद्र

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 May 2017 02:48 AM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 02:48 AM (IST)
घर-घर जाएगी भाजपा महिला मोर्चा, लगेंगे शिविर
घर-घर जाएगी भाजपा महिला मोर्चा, लगेंगे शिविर

संवाद सूत्र, आदित्यपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जानकारी देंगी। साथ ही शिविर लगाकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएंगी। यह घोषणा सरायकेला-खरसावां महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राजमनी देवी ने रविवार को आयोजित जिला कमेटी के अभिनंदन समारोह में की।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष और जिला अधिकारी प्रत्येक मंडल में शिविर लगाकर लोगों को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन जैसे तमाम सरकारी सुविधा को दिलवाएंगी। साथ ही महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने निर्णय लिया गया। अभिनंदन समारोह में जिला अध्यक्ष राजमनी देवी, जिला महामंत्री अल्पना, जिला उपाध्यक्ष सोना मनी लोहार, जिला मंत्री शीला पाल, गम्हरिया पूर्वी मंडल अध्यक्ष रश्मि साहू, पार्षद राजरानी महतो, मोनिका घोष, जिला कार्यसमिति सदस्य रीता देवी, जिला कोषाध्यक्ष निधि श्रीवास्तव सहित कई महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.