रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है: अर्जुन मुंडा
फोटो संख्या 04- रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते अर्जुन मुंडा। फोटो जागरण संवाददाता, सर
फोटो संख्या 04- रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते अर्जुन मुंडा। फोटो
जागरण संवाददाता, सरायकेला: भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को भरतीय जनता पार्टी सरायकेला नगर कमेटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 105 युवकों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि हम अपने शरीर का रक्त निकालकर किसी की जीवन को बचाते हैं। चंद बूंद खून से अगर किसी की जान बचती है तो इससे बढ़कर और क्या महादान हो सकता है। मुंडा ने कहा कि किसी मेडिकल साइंस ने अब तक रक्त के विकल्प की खोज नहीं की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान कार्यक्रम रचनात्मक भावनाओं को दर्शाता है। रक्तदान हमारी भावनाओं की समरसता का प्रतीक है। रक्तदान एक आंदोलन है जो आगे भी जारी रहेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप ¨सहदेव ने कहा कि रक्तदान शिविर के आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो उत्साह दिखाया है। यह कार्यकर्ताओं की समरसता भावनाओं की मिसाल है। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। इसी तरह सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। भाजपा जिला मंत्री गणेश माहली ने रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक कार्य में हर समय आगे रहते हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष सोहन ¨सह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। इस मौके पर भाजपा नेता राजेश कुमार शुक्ला, जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला माहली, मधुसूदन महापात्र, निर्मल कुमार आचार्य, सांसद प्रतिनिधि उमेश भोल, बीस सूत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष रामनाथ महतो, ललन ¨सह, ललन कुमार ¨सह, बबन ¨सह, माधव पति, राजेश नंदा, राजा ज्योतिषि, गणेश महांती, पंकज दास, सुमित चौधरी, गुप्ता पटनायक, मंटू महांती, अभिषेक आचार्य, कृष्णा राणा, राजकुमार ¨सह, बलाल हुसैन, मोहम्म्द अली, बिजू दत्ता, जयचांद महतो व बद्रीनारायण दारोघा उपस्थित थे।