भाजपा ने खोला जन समस्या समाधान केंद्र
राजनगर:भाजपा राजनगर कमेटी की ओर से मंगलवार को जन समस्या समाधान केंद्र का शुभारंभ किया गय
राजनगर:भाजपा राजनगर कमेटी की ओर से मंगलवार को जन समस्या समाधान केंद्र का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के मौके पर मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, भाजपा नेता गणेश महाली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेकृष्णा प्रधान, सासद प्रतिनिधि लालटू महतो, विश्वजीत कर, बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल महतो उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जन समस्या समाधान केंद्र की शुरुआत की गयी है ताकि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े लोग तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिले के हर प्रखंड में जन समस्या समाधान केंद्र शुरू की जायेगा। भाजपा नेता गणेश महाली ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकत्र्ता सदा तत्पर रहें। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। कार्यकत्र्ता प्रखंड में चल रही हर विकास योजनाओं से अपडेट रहें। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। लोगों को योजनाओं का सही लाभ मिलना चाहिए। इससे संगठन भी अपने आप मजबूत होगा। पहले दिन इंदिरा आवास, विकलाग पेंशन भुगतान संबंधी समस्या लेकर लोग पहुंचे । इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष मेघराय मार्डी, भीमसेन मंडल, कुबेरकात षाड़ंगी, विरेंद्र दास, कृष्णा प्रधान, बीजू बास्के, उज्जवल मोदक, करमवीर महाकुड़, भरत महाकुड़, चंदन महतो, सत्यवान परिच्छा, अंजीर सरदार, ईश्वर सरदार, अनिल मुखी, गोपाल नाथ, कंचन मंडल, विष्णु पात्रो, अलोक महाकुड़, संगेश महतो आदि कई कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।