Move to Jagran APP

पदक का लक्ष्य निर्धारित कर करें तैयारी : अर्जुन मुंडा

खरसावा : खरसावा के गोंदपुर में सरायकेला-खरसावा जिला तीरंदाजी संघ की बैठक अध्यक्ष मीरा मु

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 02:46 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 02:46 AM (IST)
पदक का लक्ष्य निर्धारित कर करें तैयारी : अर्जुन मुंडा
पदक का लक्ष्य निर्धारित कर करें तैयारी : अर्जुन मुंडा

खरसावा : खरसावा के गोंदपुर में सरायकेला-खरसावा जिला तीरंदाजी संघ की बैठक अध्यक्ष मीरा मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्यरूप से आगामी ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक का लक्ष्य निर्धारित कर अभी से ही तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेल की तैयारी के मद्देनजर चुनिंदा तीरंदाजों को विशेष प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजने का प्रयास किया जाएगा। ओलंपिक समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के लिए तीरंदाजों को तैयार करने के लिए रणनीति तय की गई। बैठक में तीरंदाजों के अबतक की उपलब्धियों पर भी चर्चा करते हुए प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने पर चर्चा की गई। इसके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा ने कहा कि क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को प्रशिक्षण दे कर आगे बढ़ाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। अगली बैठक 25 मार्च को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मंगलसिंह सोय, सचिव सुमंतचंद्र मोहंती, सहसचिव उदय सिंहदेव, उत्तम मिश्रा, अजय मिश्रा, दुलाल स्वांसी, कोच बीएस राव आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.