आजसू की बैठक में सरायकेला नगर कमेटी का गठन
सरायकेला: स्थानीय परिसदन में आजसू की प्रखंड व नगर कमेटी की संयुक्त बैठक प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा
सरायकेला: स्थानीय परिसदन में आजसू की प्रखंड व नगर कमेटी की संयुक्त बैठक प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष छवि महतो उपस्थित थे। बैठक के पश्चात जिलाध्यक्ष छवि महतो ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें तभी संगठन मजबूत हो सकता है। बैठक के पश्चात सरायकेला नगर कमेटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति
से अध्यक्ष रोशन पटनायक व सचिव प्रदीप महतो को चुना गया। बैठक का संचालन दिनेश हांसदा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश महतो ने
किया। मौके पर दिलीप महतो, सत्यनरायण महतो उर्फ माकड महतो, अंगुर महतो,धनंजय महतो, विद्याशंकर नाग, गादुम सोरेन, सत्यजीत साथुवा,अमित राणा,शुभम त्रिपाठी उपस्थित थे।