आधार केन्द्र का साधु ने किया उद्घाटन
गम्हरिया : गम्हरिया स्थित कंप्यूटर विजन में आधार केन्द्र का उद्घाटन ईचागढ़ के विधायक साधुचर
गम्हरिया : गम्हरिया स्थित कंप्यूटर विजन में आधार केन्द्र का उद्घाटन ईचागढ़ के विधायक साधुचरण महतो ने विधिवत फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गम्हरिया समेत आस-पास के क्षेत्र में आधार केन्द्र की कमी के कारण यहा के लोगों को काफी परेशानी होती थी। अब यहां आधार केन्द्र खुल जाने से क्षेत्र के लोगों को बहुत सुविधा होगी। महतो ने कहा कि आधार बनाना सबके लिए जरूरी है, सभी लोगों का आधार होना अति आवश्यक है। इस मौके पर केन्द्र के संचालक महेश कुमार ने बताया कि अधार कार्ड बनाने वालों को सारी सुविधाएं दी जाएंगी। खासकर वृद्ध लोगों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। मौके पर खुशी शर्मा, चिन्मय जेठी, अमृत महतो, लखींदर कुईरी, गोपाल महतो, धानसिंह मार्डी, अशोक महतो, अनु मुंडा, जया कुमारी, अजय, जॉन एंथोनी, महावीर रंजन समेत कई लोग उपस्थित थे।