Move to Jagran APP

बंद का मिलाजुला असर, 90 गिरफ्तार

आदित्यपुर: विपक्षी पार्टियों के आहूत झारखंड बंद का आदित्यपुर में मिलाजुला असर दिखा। आदित्य

By Edited By: Published: Tue, 25 Oct 2016 02:46 AM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 02:46 AM (IST)

आदित्यपुर: विपक्षी पार्टियों के आहूत झारखंड बंद का आदित्यपुर में मिलाजुला असर दिखा। आदित्यपुर पुलिस ने 76 एवं आरआईटी पुलिस ने 14 बंद समर्थकों को गिरफतार किया। सोमवार सुबह झाविमो आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष विशु महतो बंद कराने निकले तो पुलिस ने उन्हें लुस्की सोरेन, प्रदीप दंडपाट, बिनोद प्रधान सोखेन हेम्ब्रम, बीएन सिंह के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं जदयू प्रदेश महिला अध्यक्ष विजयवासनी पांडे की अगुआई में महिलाओं ने शेरेपंजाब में दुकानें बंद करायी। विजयवासनी सहित जिलाध्यक्ष जानकी देवी, प्रदेश महासचिव पिंकी कुमारी, ज्योति सोय, चंपा सोरेन , जदयू जिलाध्यक्ष बीपी श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष देबू चर्टजी व नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह ने समर्थकों के साथ बाइक से निकल कर शेरे पंजाब मुख्य सड़क की दुकानें व आदित्यपुर कॉलोनी को बंद कराया। आदित्यपुर थाना प्रभारी जेपी राणा ने उन्हें शेरेपंजाब चौक से गिरफतार किया। साथ में राणा सिंह, श्रीराम ठाकुर, रंजीत सांडिल, संतोष सिंह, सुरेशधारी, जिला प्रभारी शैलेज सिंह, अंबुज पांडे, कमल नयन आदि शामिल थे। वामपंथी दलों द्वारा आकाशवाणी चौक से जुलूस निकालकर बंद कराना शुरू किया गया। लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफतार कर लिया। इसमें लीली दास, विष्णुदेव गिरी, विजयकांतलाल दास, केके त्रिपाठी शामिल थे। राजद नेता देवप्रकाश देवता की अगुआई में राजद कार्यकर्ता ने आदित्यपुर व गम्हरिया की सभी दुकानें बंद करायी। पुलिस ने देवप्रकाश सहित शमशाद अंसारी, संजय सिंह, अनिल कुमार, राजेश यादव, अयोध्या गिरी को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व नप उपाध्यक्ष पुरेंद्रनारायण सिंह भी बंद कराने आकाशवाणी से निकले लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके साथ एसएन यादव भी थे।

loksabha election banner

खुली रही दुकानें, चलते रहे वाहन

आदित्यपुर में सुबह के वक्त कुछ देर दुकानें बंद रही। लेकिन फिर खुल गयी। सड़क पर बेरोकटोक वाहन चलते रहे। केवल भारी वाहन व बस नहीं चले।

हर जगह दिखी पुलिस

हर चौक चौराहे पर पुलिस दंडाधिकारी के साथ तैनात थी। इस कारण बंद पुरी तरह शांतिपूर्ण रहा।

बंद कराने उतरी महिलाएं

महिला कांग्रेस नेत्री बेबी सिंह की अगुआई में महिलाओं ने एस टाईप व आदित्यपुर कॉलोनी में बंद कराया। उनके साथ झन्ना मन्ना, मिसर बंसरियार शामिल थी।

लालबाबू ने दी गिरफतारी

कांग्रेस नेता लालबाबू सरदार ने आदित्यपुर कॉलोनी व एमआईजी दुकानें बंद करायी। शिव मंदिर के पास से उन्हें पुलिस ने गिरफतार कर लिया। उनके साथ खिरोद सरदार, सपन प्रधान, शैलेश गुप्ता, संजय वैध, आदि लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.