नाबालिग को पुलिस ने किया बरामद
बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने ठाकुरगंगटी से बरामद कर लिय
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 May 2017 01:03 AM (IST)Updated: Tue, 30 May 2017 01:03 AM (IST)
बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने ठाकुरगंगटी से बरामद कर लिया है। लड़की को भगाने का आरोपी अल्फ्रेड मुर्मू को भी पकड़ लिया गया है। विदित हो कि लड़की के पिता ने थाने में पुलिस से आरोपी के खिलाफ अपनी 13 साल की लड़की को भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद एएसआइ नवीन ¨सह के नेतृत्व में पुलिस ने अल्फ्रेड किस्कू के घर ठाकुरगंगटी में छापेमारी कर दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें