Move to Jagran APP

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत

बोरियो (साहिबगंज) : प्रखंड के पंचायत भवन में सोमवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव और महिल

By Edited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 06:21 PM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 06:21 PM (IST)
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत

बोरियो (साहिबगंज) : प्रखंड के पंचायत भवन में सोमवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव और महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया ¨सह तथा बोरियो के भाजपा विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी, जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा के महामंत्री कुंदन ¨सह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन मजबूती पर बल दिया एवं श्यामा प्रसाद शताब्दी दिवस मनाए जाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि भाजपा की ओर से श्यामा प्रसाद शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा के मोहम्मद कैश अंसारी, हरिश्चंद्र मुर्मू, मरांग मरांडी, जयकांत भगत, प्रोफेसर सीताराम ठाकुर, राजकुमार साह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.