डीडीसी ने की डोभा निर्माण की समीक्षा
बोरियो (साहिबगंज) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार की देर शाम उपविकास आयुक्त राजकुमा
बोरियो (साहिबगंज) : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार की देर शाम उपविकास आयुक्त राजकुमार ने बोरियो व बरहेट प्रखंड में संचालित योजनाओं की समीक्षा की। बीडीओ, पंचायत के मुखिया एवं रोजगार सेवक व अभियंता के साथ बैठक कर मनरेगा योजना से चल रहे डोभा निर्माण, प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा की। डीडीसी ने डोभा निर्माण में तेजी लाने, ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को रोजगार देने, प्रधानमंत्री आवास में तेजी लाने का निर्देश दिया। मौके पर बोरियो बीडीओ आशीष मंडल, बरहेट बीडीओ राजीव कुमार, मनरेगा लोकपाल अब्दुल सुभान, रजनीश पराशर, बीपीओ अरविंद कुमार सोरेन, बीपीओ अरुण कुमार ¨सह, अशोक गुप्ता, अंजनी कुमार, वीरेंदर टोपो एई, अरुण कुमार घोष, मुनीलाल ठाकुर, सुकुमार, पंचायत सेवक धनेश्वर, महेंद्र साह, दीपक, रज्जाक अंसारी, सुभाष यादव, अखिलेश ठाकुर, स्टीफन मुर्मू, मुखिया लुकस हांसदा, जान बेसरा, रोजगार सेवक सुशील मुर्मू, रोजगार सेवक अखिलेश ¨सह, सबीना टुडू आदि मौजूद थे।