राशन वितरण में अनियमितता
तालझारी (साहिबगंज): प्रखंड क्षेत्र में जनवितरण प्रणाली व्यवस्था अधिकारियों की उदासीनता के कारण लूटखस
तालझारी (साहिबगंज): प्रखंड क्षेत्र में जनवितरण प्रणाली व्यवस्था अधिकारियों की उदासीनता के कारण लूटखसोट की भेंट चढ़ गई है। पीडीएस दुकानों के बंद व खोलने का समय निर्धारित होने के बाद भी इसका अनुपालन नहीं हो रहा है। कमोवेश केवल केरोसिन देकर ग्राहकों को संतुष्ट करने का प्रयास किया जाता है। सकरीगली नयाटोला के ग्रामीणों ने बताया कि बकरीपालन स्वंय सहायता समूह के कोषाध्यक्ष के पति की दबंगई से लाभुक परेशान हैं। अक्सर लाभुकों से डीलर दुर्व्यवहार करते हैं। प्रत्येक लाभुकों को 2 किलो अनाज की कटौती कर दी जाती है। लाभुक शनिचरी देवी, सवित्री देवी, रिंकी देवी, रीता देवी, रंजू देवी, पुनम देवी, नीरा देवी आदि ने बताया कि जून तक बकरी पालन स्वंय सहायता समूह डिलर के पास उनलोगो को अनाज मिलता था और जुलाई से नए डीलर से माल मिलना शुरू हुआ है जो जुलाई का माल दे दिया और कहा कि जून का माल उसी डीलर से मिलेगा जब अनाज लेने जाते हैं तो दुर्व्यवहार कर भगा देता है। एमओ सुधीर हेम्ब्रम ने बताया कि बकरी पालन स्वंय सहायता समूह से ही जून का माल मिलेगा। यही हाल चोगड़ो का है। यहां के ग्रामीण ककी पहाड़िन, एस्थेर पहाडिन, पेपे पहाड़िन सहित दर्जनों लाभूक ने कहा कि डीलर चावल भी कम देता है कभी समय पर अनाज नहीं देता। चीनी तो कभी देता ही नही है। मांगने पर कहता है कि जो मिलता लो, नही तो वह भी नही मिलेगा।