संतोष बने झाविमो के प्रखंड अध्यक्ष
राजमहल (साहिबगंज) : झाविमो प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर शनिवार को पार्टी प्रखंड के कार्यकर्ताओ की
By Edited By: Published: Sun, 01 May 2016 01:04 AM (IST)Updated: Sun, 01 May 2016 01:04 AM (IST)
राजमहल (साहिबगंज) : झाविमो प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव को लेकर शनिवार को पार्टी प्रखंड के कार्यकर्ताओ की बैठक दिलीप यादव की अध्यक्षता में सिधी दलान परिसर में हुई। जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव व चुनाव प्रभारी शोएब अंसारी ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की बात कही। चुनाव प्रभारी मो. अंसारी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी। बैठक के दौरान पार्टी के निर्वतमान प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव ने एकमात्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा। बैठक में इमरान हुसैन, सुनील ओझा, प्रकाश यादव, अनिल मंडल, अजय चौरसिया, विष्णु मंडल, कैलाश यादव, नंदन मंडल, रामदयाल मंडल, राहुल यादव आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें