हादसे में बैंक प्रबंधक जख्मी
बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर शनिवार को धोगड़ा संथाली गांव के पास स्टेट बैंक ऑफ इ
बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर शनिवार को धोगड़ा संथाली गांव के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गोड्डा के शाखा प्रबंधक सौरभ सिंह सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए। इस दुर्घटना में अलटो कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार गोड्डा एसबीआइ के शाखा प्रबंधक सौरभ सिंह और उनके साथी चंदन कुमार साहिबगंज से एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद कार से गोड्डा लौट रहे थे। इस बीच शनिवार की सुबह बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग पर धोगड़ा संथाली के पास कार का ब्रेक फेल हो गया। दुर्घटना में दोनों वाहन सवार आंशिक रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बोरियो थाना के एएसआइ नंद किशोर सिंह, जॉन तिर्की पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।