राज्य निश्शक्तता आयुक्त से मिलेगा शिष्टमंडल
साहिबगंज : जिला विकलांग मोर्चा की बैठक शनिवार को स्थानीय सागरमल पथ में हुई। बैठक में दिव्यांगों की स
By Edited By: Published: Sun, 01 May 2016 01:03 AM (IST)Updated: Sun, 01 May 2016 01:03 AM (IST)
साहिबगंज : जिला विकलांग मोर्चा की बैठक शनिवार को स्थानीय सागरमल पथ में हुई। बैठक में दिव्यांगों की समस्याओं पर चर्चा करते उन्हें उचित सरकारी सहायता नहीं दिए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। कहा गया कि जिला में करीब छह हजार दिव्यांग हैं, लेकिन सरकारी आंकड़ों में इसे महज चार हजार दर्शाया गया है। दिव्यांगों की समस्या को लेकर पांच मई को मोर्चा का एक शिष्टमंडल रांची जाएगा और वहां छह मई को राज्य निश्शक्तता आयुक्त को ज्ञापन सौंपेगा। शिष्टमंडल में शिव प्रसाद ठाकुर, सुनील कुमार सिंह, प्रेम कुमार आनंद, सुशीला बास्की, गोपाल चंद्र शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें