पेशा कर वसूली को चला अभियान
साहिबगंज : नगर परिषद् की ओर से राजस्व वृद्धि के लिए पेशा कर वसूली अभियान शुरू किया गया है। नगर क्षेत
साहिबगंज : नगर परिषद् की ओर से राजस्व वृद्धि के लिए पेशा कर वसूली अभियान शुरू किया गया है। नगर क्षेत्र में निवास करने वाले वैसे लोग जो कोई व्यवसाय करते हैं या फिर प्राइवेट नौकरी करते हैं, उनसे नगर परिषद् को पेशा कर वसूलना है। अब तक कर वसूली नाममात्र की होती थी। जबकि इस मद में काफी लोगों पर बकाया है और नई सूची तैयार नहीं की गयी थी। इस बार नप ने नयी सूची बनाकर वसूली का अभियान बुधवार से शुरू किया है। सभी को पेशाकर का समय पर भुगतान करने की चेतावनी दी गयी है। साथ ही दुकानदारों व सामान्य लोगों से अपील की गई की वे कचरा जहां तहां नहीं डाले अन्यथा उन्हें जुर्माना भरना पड़ सकता है।
मौके पर नगर प्रबंधक अमित कुमार व महेन्द्र महतो, एई रवि शेखर, मणि प्रकाश सिन्हा,राज कुमार सिंह, सुभाष सिंह, अनुप लाल हरि, लक्ष्मण तांती, शिव कुमार हरि आदि थे।