Move to Jagran APP

तीनपहाड़ से मानव तस्कर महिला गिरफ्तार

तीनपहाड़ (साहिबगंज) : राजमहल थाना क्षेत्र के तीनपहाड़ बभनगामा मोड़ पर सोमवार की देर शाम पुलिस ने एक मान

By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 01:04 AM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 01:04 AM (IST)
तीनपहाड़ से मानव तस्कर महिला गिरफ्तार

तीनपहाड़ (साहिबगंज) : राजमहल थाना क्षेत्र के तीनपहाड़ बभनगामा मोड़ पर सोमवार की देर शाम पुलिस ने एक मानव तस्कर महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला टेरेसा मुर्मू (23) लारसिंघा बोआरीजोर की रहने वाली है। बताया जाता है कि उसकी गिरफ्तारी में एक अन्य महिला ने अहम भूमिका निभाई जिसके पुत्र को आरोपी महिला काम करने के बहाने बाहर ले गई थी। बेटे के बारे में कुछ पता नहीं चलने पर डुमरकोला, बोआरीजोर निवासी बिगन मुर्मू ने गांव के एक युवक इंसोट टुडू व दूसरे ग्रामीणों के साथ मिलकर दलाल महिला को पकड़वाने के लिए जाल बुना। बिगन मुर्मू ने टेरेसा मुर्मू से संपर्क कर काम करने के लिए बाहर जाने की इच्छा जतायी। बताया कि साथ में एक महिला व दो लड़की भी बाहर जाना चाहती है। कथित दलाल टेरेसा मुर्मू उसके झांसे में आ गई। इसके बाद टेरेसा मुर्मू बिगन मुर्मू के साथ आई एक महिला व दो लड़की को सड़क मार्ग से तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन ले जा रही थी। तभी राजमहल थाना प्रभारी मनोज कुमार को इसकी सूचना दे दी गई। थाना प्रभारी के निर्देश पर तीनपहाड़ पिकेट प्रभारी रमेश कुमार ने दलाल टेरेसा मुर्मू को रंगेहाथ दबोच लिया।

loksabha election banner

बिगन मुर्मू ने बताया कि एक माह पहले टेरेसा मुर्मू उसके पुत्र शिवलाल मरांडी एवं गांव के अन्य सात लड़कों को काम दिलाने के नाम पर दिल्ली ले गई थी। इसके बाद से लड़कों का कोई पता नहीं चला। पुत्र के वियोग में तड़प रही बिगन मुर्मू ने अंतत: दलाल महिला को पकड़ने के लिए योजना बनायी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.