एकजुट हो मांगेंगे अपना हक
साहिबगंज : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह मटियाल ने रविवार को साहिबग
साहिबगंज : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह मटियाल ने रविवार को साहिबगंज दौरे के दौरान सफाई कर्मचारियों की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा हाथ में झाड़ू उठाकर सफाई करने वाले लोग कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक हैं। सभी का वेतन एक समान होना चाहिए। उन्होंने कहा देश भर के सफाई कर्मचारी एकजुट हो अपना हक मांगेंगे। इस मौके पर संघ के बिहार अध्यक्ष कैलाश हरि, पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सुभाष हरि, अनूपलाल हरि, शिवकुमार हरि मौजूद थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा देश में दो तरह के सैनिक हैं। एक जो बॉर्डर पर देश के लिए दुश्मन से लोहा लेते है और दूसरे ये सफाई कर्मचारी जो बिना किसी सुरक्षा के देशभर में फैले गंदगी से लोहा लेते है। आज देश के कहीं भी सफाई कर्मचारियों की स्थिति ठीक नहीं है। देशभर के सफाई कर्मचारी को एकजुट कर अपने हक के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। इसी उद्देश्य से वे देश के सभी जिलों के दौरे पर निकले है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए 10वीं की योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा सरकार क्या चाहती है सफाई कर्मचारी के 10वीं पास बच्चे भी सफाई कर्मचारी से बने। सफाई में योग्यता की क्या जरूरत। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि प्रत्येक दिन की जरूरत वाले चीजों को ठेका पर नहीं दिया जा सकता। पर ठेका पर रख कर सफाई काम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा दिल्ली में सभी राज्यों का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।