पूर्णकालिक कार्यकर्ता संगठन का आधार
संसू, पाकुड़: विश्व हिन्दू परिषद् के पांच दिवसीय पूर्ण कालीक वर्ग शहर के शिव शितला मंदिर धर्मशाला में
संसू, पाकुड़: विश्व हिन्दू परिषद् के पांच दिवसीय पूर्ण कालीक वर्ग शहर के शिव शितला मंदिर धर्मशाला में शनिवार को प्रारंभ हुआ। इसका उद्घाटन विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री वाई राधव वलू , क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र जी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसमें विश्व हिन्दू परिषद् के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को कर्तव्य व दायित्वों से बोध कराया गया। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि संगठन का आधार पूर्णकालिक कार्यकर्ता है। पूर्ण कालिक कार्यकर्ताओं पर देश व समाज की ढेर सारी जिम्मेवारी है। हिन्दू समाज का विश्वव्यापी धार्मिक , संास्कृतिक, आध्यात्मिक व सेवा संगठन का पूर्णकालिक कार्यकर्ता है। आज विहिप विश्व का सबसे बड़ा सेवा संगठन है। इस मौके पर प्रदेश मंत्री गंगा प्रसाद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वर तिवारी सहित विहिप के प्रांतीय अधिकारी मौजूद थे।