पंचायत में भिडंत, कई जख्मी
संवाद सहयोगी, साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखमलपुर दक्षिण पंचायत भवन में गुरुवार को राशन दु
संवाद सहयोगी, साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखमलपुर दक्षिण पंचायत भवन में गुरुवार को राशन दुकान के लिए हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पंचायती करने गए एमओ के समक्ष हुई इस घटना में कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक पक्ष के चार लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार जनवितरण प्रणाली दुकानदार बरजहान का लाइसेंस रद कराने की मांग पर एक पक्ष अड़ा था। दूसरा पक्ष डीलर बरजहान के समर्थन में था। विवाद के निपटारे के लिए मखमलपुर दक्षिण पंचायत भवन में सुबह 11 बजे से पंचायत शुरू हुई। सदर प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी थे। बाद में इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट होने लगी। इस घटनाक्रम में डीलर पक्ष के घायल हैदर अली ने बताया कि इश्हाक, जियाउल, आजाद, मजहरूल, तफज्जुल, अलीम, जियाउल, रहमान आदि ने लाठी, डंडा, हंसुआ व आग्नेयास्त्र के साथ मारपीट की। इसमें सुभान, अब्दुल लतीफ, जुल्लू रहमान घायल हो गए। इधर ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।