निरीक्षण में मिली अनियमितता
संवाद सहयोगी, तालझारी : तालझारी प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित दाल भात केंद्र का उप प्रमुख सलखु सोरेन न
संवाद सहयोगी, तालझारी : तालझारी प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित दाल भात केंद्र का उप प्रमुख सलखु सोरेन ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता लखन पंडित, दशरथ मंडल आदि मौजूद थे। उप प्रमुख ने बताया कि इस केंद्र में दूरदराज से आनेवाले गरीब लोगों को 5 रुपये में दाल भात सब्जी मिलना है लेकिन केंद्र के संचालन में भारी गड़बड़ी की जा रही है। प्रतिदिन यहां बीस से तीस लोगों को ही खाना खिलाया जाता है। जबकि पंजी में 200 से अधिक लोगों का फर्जी हस्ताक्षर कर राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में एक छोटे बर्तन में दो किलो चावल का भात एवं एक किलो आलू की सब्जी पाया गया। इससे स्पष्ट होता है कि इस खाने को 15 से 20 लोग ही खा सकते है। इस तरह केंद्र में फर्जी लोगों के नाम पर खाना खिलाया जा रहा है। वहीं लखन पंडित ने कहा कि यह केंद्र प्रखंड मुख्यालय के पास ही चल रहा है अगर यह केन्द्र स्टेशन परिसर या हाट परिसर के ठीक सामने होता तो इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल पाता।