अंचल मुख्यालय में नहीं रहते राजस्व कर्मचारी
बोरियो (साहिबगंज): बोरियो प्रखंड के चटकी गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय पहुंच प्रदर्
बोरियो (साहिबगंज): बोरियो प्रखंड के चटकी गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया। ग्रामीण राजस्व कर्मचारी अजय मंडल के अंचल मुख्यालय में नहीं रहने की शिकायत करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने बीडीओ गौतम कुमार से शिकायत करते हुए कर्मचारी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मचारी के अंचल मुख्यालय में नहीं रहने के कारण वे लोग जाति, निवास, आय, सहित वनाधिकार पट्टा के लिए तीन सप्ताह से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कर्मचारी से मुलाकात नहीं होती। ग्रामीणों ने बताया कि दो बार उन लोगों को कर्मचारी ने अंचल कार्यालय बुलाया लेकिन खुद अनुपस्थित रहे। शिकायत करने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि बीडीओ उस कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नही करते हैं तो वे लोग प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर सोना संथाल समिति के वीरेंद्र मुर्मू, ताला हांसदा, चटकी के ग्राम प्रधान रु बेन किस्कू, रतन प्रधान, छोटका मरांडी, मुर्शीला मुर्मू, संझली मुर्मू, बेटका टुडू, बैजून हांसदा, राम टुडू, बाघराय मुर्मू, बुद्धराय बेसरा आदि उपस्थित थे।