पंचायतस्तर पर बनेगी कमेटी
जासं, पाकुड़ : स्थानीय गोकुल पुर आम बगान में बुधवार को झामुमो महिला जिला कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्य
जासं, पाकुड़ : स्थानीय गोकुल पुर आम बगान में बुधवार को झामुमो महिला जिला कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जोसिफना हेम्ब्रम ने की। मुख्य अतिथि झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव भी उपस्थित थे। उपस्थित महिलाओं ने पहले अपने-अपने इलाके में व्याप्त पानी, बिजली, स्वास्थ्य आदि की समस्याओं के बारे में बताया। जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। निर्णय लिया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला कमेटी पंचायतस्तर पर मजबूत किया जाएगा। पंचायत स्तर पर कमेटी का गठन होगा। इसके लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया है। बैठक में महिला प्रखंड कमेटी का विस्तार भी किया गया। जिसमें शहनाज बीबी अध्यक्ष, हेलना मुर्मू, गुलबानो व श्यामली मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सायनारा खातुन को सचिव, राखीजा खातुन, पुनोती दास व फुलवंती टुडू को सह सचिव, अमेला देवी, मिरु सोरेन, रोमिसा बेबा व रेहना बीबी को संगठन सचिव, मोमेनूर बीबी को कोषाध्यक्ष व सकीना खातून को कार्यालय सचिव बनाया गया है। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष सेराजुल शेख, फारुक आलम, मिकाईल फिरदौस, भगवती गुप्ता, मैनूल हक सहित अन्य उपस्थित थे।