गैंगवार में हुआ अजय पर कातिलाना हमला
साहिबगंज : साहिबगंज भागलपुर रेल खंड के मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात जमालपुर-हावड़ा एक्सप्
साहिबगंज : साहिबगंज भागलपुर रेल खंड के मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस की साधारण बोगी में सफर कर रहे बरियारपुर निवासी अजय मंडल को गोली मारने के लिए अपराधी भागलपुर से ही उसे टारगेट कर रहे थे। घायल अवस्था में साहिबगंज सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अजय मंडल का इलाज भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जाती है। साहिबगंज रेल पुलिस प्रभारी अकबर अली ने मंगलवार को बताया कि अजय लैलख ममलखा के कुख्यात जुगुआ मंडल गिरोह का सदस्य बताया जाता है। जानकारी के अनुसार गिरोह में फूट के कारण जुगुआ गिरोह के ही लोगों ने रास्ते से हटाने के उद्देश्य से उस पर गोली चलायी थी। सूत्र यह भी बताता है कि अजय जुगुआ का दाहिना हाथ रहा था। कुछ दिन से अजय मंडल जुगुआ मंडल गिरोह में अपनी सक्रियता बढ़ा रहा था। रेल ठेकेदारी, स्क्रैप नीलामी, स्टैंड का ठेका सहित अन्य वसूली में उपजे विवाद के कारण हत्या की नीयत से उस पर गोली चलायी गई। जीआरपी प्रभारी के मुताबिक बरियारपुर से साहिबगंज आ रहा था इस दौरान जुगुआ मंडल गिरोह के लोगों ने ही उस पर जानलेवा हमला किया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस की सक्रियता के कारण अपराधी को गोली मारने के बाद पकड़े जाने से भाग गए और अजय का समय पर इलाज कराए जाने से उसकी जान बच सकी।