भूमि अधिग्रहण के खिलाफ उठाई आवाज
जाटी, साहिबगंज : बुधवार को सभी प्रखंड मुख्यालयों में झामुमो कार्यकर्ताओं ने धरना देकर भूमि अधिग्रहण
जाटी, साहिबगंज : बुधवार को सभी प्रखंड मुख्यालयों में झामुमो कार्यकर्ताओं ने धरना देकर भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर रोक लगाने की मांग की।
राजमहल नगर व प्रखंड झामुमो कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को आयोजित धरना प्रदर्शन के माध्यम से भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर अविलंब रोक लगाने की माग की गई। धरना का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अहमद व नगर अध्यक्ष मो.आजाद ने संयुक्त रूप से किया। जिलाध्यक्ष एमटी राजा की उपस्थिति में वक्ताओं ने स्थानीय नीति बनाए बगैर सरकारी नौकरी की प्रक्रिया लागू नही करने, जे.टैट पास अभ्यर्थियों को शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया मेंसंशोधन करते हुए सभी रिक्त पदों के पूर्ण होनेतक नियुक्ति प्रक्रिया को जारी रखने, लाल कार्ड, पीला कार्ड व एपीएल कार्ड का शीघ्र वितरण करने, छुटे हुए बीपीएल एवं एपीएल परिवारों का सर्वे कराते हुए उन्हें कार्ड मुहैया कराने, वर्ष 2014-15 में स्वीकृत वृद्घापेंशन धारियों का यथाशीघ्र भुगतान करने, अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल में यथाशीघ्र पांच चिकित्सकों को पदास्थापित करने, तीनपहाड़ को प्रखंड बनाने आदि की मांग की। प्रदर्शन के अंत में राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष एमटीराजा, आशीष मंडल, एमएसबेचन, टंडु मंडल, लक्खीराम मुर्मू, संदीप यादव, मकसुद आलम, मोजफ्फर शेख, सुभाष मंडल, सुबोल मंडल पस्थित थे।
साहिबगंज प्रखंड मुख्यालय में नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए जाने वाले भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में धरना दिया गया। विजय गौड़, इमरान अंसारी, सरफराज आलम, अजय पासवान, अमीर हुसैन, संजय यादव, राजू सिंहा, मो.सलीम सहित अनेक झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
बोरियो प्रखंड कमेटी के बैनर तले बुधवार को पूर्व मंत्री लोबिन हेंब्रम के नेतृत्व में हजारों झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया गया। झामुमो के एक दिवसीय प्रखंड घेराव कार्यक्रम की शुरूआत डाक बंगला परिसर से झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकालकर किया गया। पूर्व मंत्री लोबिन हेंब्रम ने भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध करते हुए कहा कि यह आदिवासियों की जमीन हड़पने की साजिश है। धरना कार्यक्रम को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मो.सलीम अंसारी एवं ताला हांसदा ने भी संबोधित किया।
बरहड़वा : धरना के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया। प्रखंड अध्यक्ष मोजामिल हक के नेतृत्व में संपन्न धरना कार्यक्रम में अभय शर्मा, जुल्लू रहमान, मनोहर लाल चौहान, इरशाद अंसारी, श्री कांत यादव, सेनाउल हक, मिंटु कुमार, टिंकू साहा उपस्थित थे।
पतना : प्रखंड अध्यक्ष सुरेश टुडू के नेतृत्व में धरना दिया गया। मौके पर सचिव लंबोदर पंडित, फागू मंडल, राजू यादव उपस्थित थे।
बरहेट : प्रखंड अध्यक्ष राजा मरांडी के नेतृत्व में बुधवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया। बीडीओ राजीव कुमार को राज्यपाल के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा। धरना में मजीबुल रहमान, प्रो.नजरूल इस्लाम, प्रेम हांसदा, जमाल अख्तर थे।
मंडरो: मंडरो में बुधवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जेम्स किस्कू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना देने वालों में झायुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, प्रखंड सचिव अब्दुल जब्बार अंसारी, सामवेल टुडू, श्रीमत टुडू, मो.मंजर आलम, मो.जहीर अंसारी, शमीर अंसारी, जिल्लू सोरेन, सोनू भगत, चंदन भगत उपस्थित थे।
उधवा : धरना प्रखंड सचिव मो.अयुब उर्फ बबुआ के नेतृत्व में दिया गया। बाद में जिलाध्यक्ष एमटी राजा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा बीडीओ उधवा विजय कुमार को राज्यपाल के नाम संबोधित ग्यारह सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। आवेदिन शेख, लुतफुल हक, मो.सलाउद्दीन, नेहारूल इस्लाम, मो.ऐनुल हक अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।