विद्यालय की जर्जर स्थिति पर विधायक गंभीर
साहिबगंज : शहर के यमुनादास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय की जर्जर स्थिति देख विधायक अनंत कुमार ओझा ने आ
साहिबगंज : शहर के यमुनादास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय की जर्जर स्थिति देख विधायक अनंत कुमार ओझा ने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि कैसे यहां इतनी लड़कियां पढ़ाई करती है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को भरोसा दिलाया कि वे अपने स्तर से विद्यालय की स्थिति दुरुस्त करने के लिए कदम उठाएंगे।
रविवार को शिक्षकों के अनुरोध पर विधायक अनंत कुमार ओझा विद्यालय निरीक्षण को पहुंचे। शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय भवन का ऊपरी कक्ष पूरी तरह से जर्जर है। इसलिए इसे बंद कर दिया गया है। इस संबंध में विभागीय अधिकारी को कई बार सूचना दी गई है। इस मौके पर विधायक ने कहा पूर्व में दी गई सूचना की छाया प्रति उन्हें दी जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अपने स्तर से हर संभव कोशिश करेंगे। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका अरुणा रूखी, पूर्व शिक्षक शंभू ठाकुर, सुनील भरतिया, अनंत सिन्हा, ओम भरतिया, सुशील भरतिया आदि मौजूद थे।