खेल में बनाए जिले की पहचान
साहिबगंज : न्यू झारखंड युवा क्लब की ओर से रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य
साहिबगंज : न्यू झारखंड युवा क्लब की ओर से रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सदर डीएसपी शशिभूषण ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया।
यमुनादास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय में रविवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा जिस प्रकार धौनी के नाम से झारखंड और राची की पहचान होती है उसी प्रकार आप भी खेल में क्षेत्र में अपने शहर व राज्य का नाम रोशन करे। अनुकूल चंद्र मिश्र ने कहा प्रतिभा को सम्मानित करने के लिए संस्था के सदस्य सदैव आगे रहेंगे। मुरलीधर ठाकुर ने कहा आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना सबकुछ लगा दे। कार्यक्रम का संचालन भगवती पाण्डेय ने किया। इस मौके पर खेल आयोजक विनोद कुमार यादव, उत्तम कुमार, अरविंद कुमार यादव, सुषमा कुमारी, सुनील सुलभ यादव, अनिल यादव, गोपाल चोखानी, मनोरंजन गुप्ता, अरुणा रूखी आदि मौजूद थे।