हजारों ने लगायी गंगा में डुबकी, खरना आज
साहिबगंज : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ का उत्साह चरम पर है। सोमवार छठ पर्व के पहले दिन कद्दूभ
साहिबगंज : लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ का उत्साह चरम पर है। सोमवार छठ पर्व के पहले दिन कद्दूभात व नहाय-खाय हुआ। छठ के दूसरे दिन मंगलवार को खरना का अनुष्ठान होगा। इधर छठ मईया के गीतों से शहर गुंजायमान है।
झारखंड व बिहार में सर्वाधिक आस्था से मनाया जानेवाला महापर्व छठ सोमवार को नहाय-खाय व कद्दू भात के साथ शुरू हो गया। आज सुबह से ही गंगा स्नान के लिए छठव्रतियों की भीड़ विभिन्न गंगा घाटों पर लगी रही। गंगास्नान के बाद व्रतियों ने गंगा घाट से ही पर्व में प्रयोग के लिए चूल्हे की भी खरीद की। मिट्टी के चूल्हे 30 से 50 रुपये में मिल रहे हैं। गंगा घाट पर पूजन सामग्री की भी दर्जनों दुकानें लगायी गयी थी। स्नान के बाद व्रतियों ने पूजन सामग्री निर्माण के लिए गंगा जल भी भरा। गंगा स्नान के बाद व्रतियों ने कद्दू-भात का सेवन कर व्रत की शुरुआत की। इधर छठ की रौनक बाजार में देखते ही बनती है। पूजन सामग्री की कीमतें आम दिन की अपेक्षा काफी तेज रही। बावजूद इसके लोगों के उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिला। दूसरी ओर बाजार व लोगों के घरों में बज रहे छठ मईया के गीतों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
इधर चार दिवसीय छठ के दूसरे दिन मंगलवार को खरना का आयोजन किया जाएगा। छठ व्रत में खरना का विशेष महत्व रहता है।
--------
घाटों की सफाई में जुटा नगर पर्षद
साहिबगंज : छठ के दौरान व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए नगर पर्षद की ओर से प्रयास किया जा रहा है। नगर पर्षद के कर्मचारी प्रतिदिन घाटों की सफाई कर रहे है। छठ घाट जानेवाले पोल पर नगर पर्षद द्वारा अतिरिक्त बल्ब लगाने का निर्देश दिया है। इधर नगर पर्षद की ओर से सफाई में लगे एक कर्मचारी ने लोगों से अपील की है कि वे घाटों पर शौच न करे। नप के कार्यपालक पदाधिकारी सीके यादव ने बताया कि उनके स्तर पर घाटों की व्यवस्था का काम पूरा कर लिया गया है डस्ट की कमी के कारण समस्या आ रही है। अब तक डस्ट का काम 25 प्रतिशत भी नहीं हो सका है।
---------
व्यवस्था बहाली में लगे स्वयंसेवक
साहिबगंज : नगर पर्षद के साथ-साथ विभिन्न पूजा समितियों के स्वयंसेवक छठ के दौरान व्यवस्था बहाली के लिए दिन रात लगे हुए हैं। स्काउट के कैडेटों ने दो दिन विशेष अभियान चलाकर बिजली घाट व समीप के एक अन्य घाट की साफ सफाई की।