Move to Jagran APP

आदिवासियों को ठग रहा झामुमो : रघुवर

महेशपुर (पाकुड़) : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि झामुमो ने हमेशा आदिवासियों को ठगन

By Edited By: Published: Tue, 14 Oct 2014 07:35 PM (IST)Updated: Tue, 14 Oct 2014 07:35 PM (IST)
आदिवासियों को ठग रहा झामुमो : रघुवर

महेशपुर (पाकुड़) : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि झामुमो ने हमेशा आदिवासियों को ठगने का काम किया है।

loksabha election banner

भाजपा उपाध्यक्ष मंगलवार को महेशपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में जनता ने अपना समर्थन देकर केंद्र में भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनाने में सहयोग किया, उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश में पूर्ण बहुत की सरकार बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि स्थायी सरकार से ही भाजपा यहां विकास को गति दे सकती है। आदिवासियों का कल्याण भाजपा ही कर सकती है। हेमंत सरकार आदिवासी युवकों को नौकरी देने में नाकाम रही है। आज भी आदिवासी महिलाएं व कम उम्र में लड़कियां हडि़या व ताड़ी बेच कर अपना गुजारा कर रही हैं। इसकी चिंता सरकार को नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आई तो बेरोजगारों को नौकरी की गारंटी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों व सिद्धांतों को बताएं।

प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत ओझा ने कहा कि रघुवर दास बूथ कमेटी से आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने हैं। ऐसा सिर्फ भाजपा में ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि झामुमो व कांग्रेस परिवारवाद में फंसा हुआ है। ओझा ने कहा कि राज्य में बाप-बेटे की सरकार चल रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के सरकार में पाकिस्तानी सैनिक हमारे सैनिकों का गला काट लेते थे, लेकिन आज मोदी सरकार ने सैनिकों का मनोबल बढ़ाया है और सैनिक पाकिस्तान के नापाक हरकतों का माकूल जबाब दे रहे हैं।

पूर्व मंत्री साइमन मराडी ने कहा कि झामुमो बाप-बेटे की पार्टी बन कर रह गई है। उन्हें आदिवासियों के हितों की कोई चिंता नहीं है। इसी क्रम में पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने कहा कि हेमंत ने झारखंड को लूट खंड बना डाला। उन्होंने कहा कि बालू का ठेका मुंबई की कंपनी को दिया गया। क्या झारखंड में ठेकेदार नहीं थे। पूर्व सांसद देवीधन बेसरा ने भी अपना विचार व्यक्त किया। मंच संचालन अनुग्राहित प्रसाद साह व सुरेन्द्र भगत ने किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सर्वप्रथम दीप जलाकर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। कुछ स्थानीय मुद्दों पर भी उन्होंने प्रशासन व सरकार को घेरा।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, हिसाबी राय, नरेन साहा, अमित अग्रवाल, बाबूधन मुर्मू, तमाल बनर्जी, रंजीत तिवारी, अरूप दत्ता, देवीधन टुडृू, दुर्गा मरंाडी, गुनगुन सिंह, साधन झा, सुकूमार, राजेंद्र व विनय सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.