चैती छठ का समापन
By Edited By: Published: Sun, 06 Apr 2014 08:57 PM (IST)Updated: Sun, 06 Apr 2014 08:57 PM (IST)
पाकुड़: लोक आस्था का महापर्व चैती छठ रविवार को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। शहर के काली भसान छठ घाट, शीतला मंदिर के अलावा प्रखंड मुख्यालयों के विभिन्न छठ घाटों पर उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने छठी मईया को दूध व गंगा जल से अर्घ्य दिया। सुबह चार बजे से ही व्रती व भक्तों का छठ घाट आने का सिलसिला शुरू हो गया था। छठ घाटों पर छठ गीतों से गूंज रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें