Move to Jagran APP

कोर्ट की फटकार के बाद जागा आरआरडीए

रांची : रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार यानी आरआरडीए कोर्ट की फटकार के बाद अब तालाब खोज रहा है। फटका

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 01:01 AM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 01:01 AM (IST)
कोर्ट की फटकार के बाद जागा आरआरडीए
कोर्ट की फटकार के बाद जागा आरआरडीए

रांची : रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार यानी आरआरडीए कोर्ट की फटकार के बाद अब तालाब खोज रहा है। फटकार लगी तो तालाब याद आने लगे। आनन-फानन में उसने एक समिति बनाकर तालाब की खोज शुरू कर दी है। एक सप्ताह हो गया है। अभी तक कोई तालाब नहीं मिला है। प्राधिकार के सचिव ओनिल सी ओड़ेया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के बाहर हमने तालाब की खोज शुरू कर दी है। इसके लिए इंजीनियरों की एक टीम बनाई गई है। क्षेत्र के सीओ और अमीन से भी संपर्क किया जा रहा है।

loksabha election banner

दुर्भाग्य यह है कि आरआरडीए के पास तालाबों की कोई सूची नहीं है। पिछले आठ सालों में अध्यक्षविहीन होने के कारण अधिकारियों की मनमानी ही चलती रही। आरआरडीए के सदस्य मनोज कुमार पांडेय की मानें तो इसके क्षेत्र में कम से कम बीस तालाब थे। ये तालाब कहां गए, पता लगाना चाहिए, लेकिन एक तालाब तो याद है। खिजरी के अमेठिया नगर में एक तालाब था, जिस पर अपार्टमेंट खड़ा हो गया। यह सब प्राधिकार के अधिकारियों की मिलीभगत के बिना नहीं हुआ होगा। संदेह जताते हुए कहते हैं कि हो सकता है कि आरआरडीए क्षेत्र में पड़ने वाले सभी तालाबों का यही हश्र हो गया हो। प्राधिकार के दूसरे सदस्य राजीव रंजन कहते हैं, इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। दूध का दूध और पानी का पानी साफ होनी चाहिए। जो दोषी हों, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। अधिकारियों की मनमानी से प्राधिकार की छवि खराब होती है।

'तालाबों की जांच की जा रही है। टीम गठित कर दी गई है। आरआरडीए के अंतर्गत जो भी तालाब हैं, रांची शहर से बाहर हैं। इसलिए समय लग रहा है। सूची बनते ही हाई कोर्ट को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

परमा सिंह, अध्यक्ष, आरआरडीए।

बाक्स में---

तालाब पाटकर खड़ा कर दिया जयपाल सिंह स्टेडियम

रांची : सूचना अधिकार के तहत उद्योग भवन, कोकर इंडस्ट्रियल एरिया के पते से आरपी शाही ने रांची नगर निगम से जयपाल सिंह स्टेडियम एवं टाउन हाल के संबंध में जानकारी मांगी थी कि क्या यहां पहले तालाब थे। किसके आदेश से तालाब भरे गए। तालाब भरने के बाद उक्त स्थान पर टाउन हाल व जयपाल सिंह स्टेडियम का निर्माण क्या रांची नगर निगम के अनुमोदित मास्टर प्लान के अंतर्गत किया गया था। यदि हां, तो उस मास्टर प्लान की प्रति उपलब्ध कराई जाए। निगम से यही तीन सवाल किए थे। पहले सवाल का जवाब दिया कि जयपाल सिंह स्टेडियम पहले तालाब था, लेकिन टाउन हाल जहां है, वहां तालाब नहीं था। दूसरे सवाल का जवाब कि आदेश की प्रतिलिपि एवं पदाधिकारी का नाम उपलब्ध नहीं और तीसरे का जवाब है-रांची के लिए मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार की है। निगम के पास यह भी जानकारी नहीं कि किसके आदेश से तालाब को भरा गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.