छात्राओं ने दी कैशलेस ट्रांजेक्शन की जानकारी
रांची : रांची वीमेंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना -टू की छात्राओं ने बुधवार को चेशायर होम निश्शक्त
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Feb 2017 09:17 PM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 09:17 PM (IST)
रांची : रांची वीमेंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना -टू की छात्राओं ने बुधवार को चेशायर होम निश्शक्तों व वहां के कर्मचारियों को कैशलेस ट्रांजेक्शन व भीम एप की जानकारी दी। इसके बाद बगल की बस्ती में जाकर छात्राओं को वहां के लोगों को भी भीम एप की विशेषताओं को बताया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.गीता सिंह ने कहा कि बस्ती के लोग एप के बारे में जानकर खुश हुए। जागरूकता अभियान में ज्योत्सना, दीक्षा, कविता, प्रियंका, पार्वती, आकांक्षा, पूजा, रितु, खुशबू, संध्या, निलोफर आदि शामिल थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें