पवित्र निशानों को किया गया स्थापित
रांची : श्री श्याम मित्र मंडल, रांची का 45वां श्याम महोत्सव संपन्न हो गया। इस दौरान भजन कार्यक्रम का
रांची : श्री श्याम मित्र मंडल, रांची का 45वां श्याम महोत्सव संपन्न हो गया। इस दौरान भजन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसके बाद पवित्र निशानों को स्थापित किया गया। श्री श्याम बाबा के पूजित शीश की भव्य झांकी सजाई गई थी। श्याम दरबार भी सजा था, जहां देवी-देवताओं को स्थापित किया गया। श्याम महोत्सव के संयोजक आनंद शर्मा व पत्नी संगीता शर्मा ने गणेश की पूजा की, अखंड ज्योत को प्रज्ज्वलित किया।
हरि प्रसाद पेड़ीवाल व कृष्ण कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में संगीतमय भजन-कीर्तन हुआ। मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने अपनी पत्नी अन्नपूर्णा देवी के साथ श्याम बाबा एवं हनुमान को खीर-चूरमा का प्रसाद समर्पित किया। खाटू धाम जाने वाले पवित्र निशान को ले जाने वाले श्रद्धालुओं ने निशान संकल्प-पूजन-वंदन आदि किया। आचार्य विनोद पाठक ने अनुष्ठान संपन्न कराया। इस मौके पर निर्माणाधीन मंदिर के संयोजक राजीव रंजन मित्तल ने निर्माण में सहयोग की अपील की। महोत्सव में मनोज खेतान, श्याम सुंदर शर्मा, विकास मोदी, रोहित अग्रवाल, अनिल नारनोली, रतन सिंघानिया, अमित शर्मा, निकुंज पोद्दार, वेदभूषा जैन, प्रमिला पेड़ीवाल, विश्वनाथ नारसरिया आदि उपस्थित थे।