Move to Jagran APP

राज्यसभा चुनाव में झारखंड से नकवी होंगे भाजपा प्रत्याशी

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी झारखंड से राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी होंगे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने रविवार को उनके नाम की घोषणा की। मुख्तार अब्बास नकवी सोमवार को यहां आने के बाद नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 30 May 2016 04:40 AM (IST)Updated: Mon, 30 May 2016 05:36 AM (IST)

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी झारखंड से राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी होंगे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने रविवार को उनके नाम की घोषणा की। पूर्व में इस सीट से एमजे अकबर का नाम लगभग तय माना जा रहा था लेकिन अंतिम वक्त फैसला बदला गया। नकवी को प्रत्याशी बनाए जाने का आभास भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को भी नहीं था। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय से इस बाबत फैक्स आने पर स्थानीय नेताओं को जानकारी मिली। मुख्तार अब्बास नकवी सोमवार को यहां आने के बाद नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

loksabha election banner

सूचना के मुताबिक एक अन्य सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी उतारने का मन बना रही है। लेकिन इसके लिए अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंचा जा सका है। भाजपा के भितरखाने अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर दूसरी सीट पर भी दावेदारी की गुंजाइश बनी तो प्रदेश के प्रमुख उद्योगपति महेश पोद्दार पार्टी की पसंद बन सकते हैं।

उधर झामुमो ने विपक्ष का साझा प्रत्याशी उतारने की दिशा में प्रयास तेज कर दिया है। सोमवार को झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई है। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि विधायकों से राय-मशविरा कर प्रत्याशी का नाम तय होगा।

झामुमो ने कांग्र्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों से समर्थन के लिए संपर्क साधा है। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन इस बाबत कांग्र्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश कांग्र्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद से मुलाकात कर चुके हैं। कांग्र्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने फिलहाल स्पष्ट संकेत नहीं दिए हैं।

कांग्र्रेस की ओर से जारी पहली सूची में झारखंड के लिए प्रत्याशी का नाम नहीं दिए जाने से यह संभावना लगाई जा रही है कि भविष्य के राजनीतिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए पार्टी झामुमो का समर्थन कर सकती है। हालांकि कांग्र्रेस के उम्मीदवार के रूप में धीरज प्रसाद साहू नामांकन पत्र खरीद चुके हैं लेकिन वे आलाकमान से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। साहू के पक्ष में राज्यसभा सदस्य प्रदीप कुमार बलमुचू जमकर लाबिंग कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.