Move to Jagran APP

रांची में आजसू नेता रोशनलाल महतो की दिनदहाड़े हत्या

वट सावित्री पूजा के दिन ही पति की हत्या से दोनों पत्‍ि‌नयां गम में डूब गई।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 10:18 AM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 10:18 AM (IST)
रांची में आजसू नेता रोशनलाल महतो की दिनदहाड़े हत्या

जागरण संवाददाता, रांची। मेसरा ओपी क्षेत्र के फुरहुराटोली में अपराधियों ने गुरुवार को दिनदहाड़े आजसू के रांची जिला उपाध्यक्ष रोशनलाल महतो (40) की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपियों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। रोशन जमीन कारोबार से जुड़े थे। जमीन विवाद को लेकर हत्या की बात भी सामने आ रही है। वे सुबह पौने सात बजे घर से निकले थे। अपराह्न डेढ़ बजे लोगों को उनकी हत्या की जानकारी मिली।

loksabha election banner

इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-रामगढ़ मुख्य मार्ग को शाम करीब पांच बजे जाम कर दिया, जो लगभग एक घंटे बाद समाप्त हुआ। सदर डीएसपी विकासचंद्र श्रीवास्तव ने 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा ग्रामीणों को दिलाया जिसमें बाद जाम समाप्त हुआ। आजसू व कुरमी विकास मोर्चा ने अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रांची बंद की चेतावनी दी है।

रोशन के खिलाफ धोखाधड़ी के दो मामले

रोशन फुरहुराटोली केदल निवासी जगदीश महतो के पुत्र थे। रोशन पर धोखाधड़ी से संबंधित दो मामले मेसरा ओपी में चल रहे थे। एक मामले में उनकी संपत्ति कुर्क करने का भी आदेश जारी हो गया था।

नहीं मिला अपराधियों का सुराग

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। पुलिस कुछ देर बाद डॉग स्क्वायड को लेकर भी पहुंची लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा।

वट सावित्री पूजा के दिन ही हत्या, गम में डूबीं दोनों पत्‍ि‌नयां

रोशन ने दो शादियां की थीं और उनकी दोनों पत्‍‌नी साथ ही रहती हैं। पहली पत्नी रेखा से रोशन को दो बच्चे हैं। दूसरी पत्नी से कोई बच्चा नहीं है। वट सावित्री पूजा के दिन ही पति की हत्या से दोनों पत्‍ि‌नयां गम में डूब गई। ग्रामीणों ने परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग की है। इस संबंध में बीआइटी ओपी मेसरा में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ पत्नी रेखा देवी ने मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ेंः डुमरी बिहार स्टेशन पर नक्सली हमला, मालगाड़ी में आग लगाई

यह भी पढ़ेंः एनडीआरएफ ने खड़े किए हाथ, पिता-पुत्र सदा के लिए दफन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.