Move to Jagran APP

बारिश और आंधी से काफी नुकसान, एक की मौत; कई जख्मी

आंधी-बारिश की वजह से जयनाथपुर में पेड़ गिरने से एक की मौत हो गई है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 04:32 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 05:01 PM (IST)
बारिश और आंधी से काफी नुकसान, एक की मौत; कई जख्मी
बारिश और आंधी से काफी नुकसान, एक की मौत; कई जख्मी

रांची, जेएनएन। झारखंड में आज बारिश और आंधी से काफी नुकसान हुआ है। रांची और आसपास के जिलों में कई इलाकों में बारिश व आंधी से नुकसान की खबर है। वहीं, जमशेदपुर में तेज बारिश के बाद अंधेरा छा गया। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

लोहरदगा जिले में आंधी-बारिश ने जान-माल को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है। आंधी-बारिश की वजह से जयनाथपुर में पेड़ गिरने से एक की मौत हो गई है, जबकि चंदकोपा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से आठ लोग झुलस गए हैं। 

वहीं, जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आंधी-बारिश की वजह से दीवार गिरने, एस्बेस्टर्स उड़ने की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों की अधिक संख्या की वजह से सदर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है।

रामगढ़ में भारी बारिश से बोकारो मार्ग व रजरप्पा मंदिर मार्ग में आवागमन बाधित है। वहीं, सिमडेगा में भी तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है।

वज्रपात से दो, लू से एक की मौत

झारखंड में गुरुवार को मौसम के दो रूप देखने को मिले। कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में रहे तो कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात ने कहर बरपाया। देवघर जिले में वज्रपात से एक महिला और किशोर की मौत हो गई। वहीं, लू से बोकारो में एक महिला की मौत हो गई।

देवघर में हुई दो मौतें :

देवघर में दोपहर बाद तेज हवा और बारिश के साथ वज्रपात ने कहर बरपाया। इस दौरान 50 वर्षीय महिला रंभा देवी की मौत हो गई। वहीं देवीपुर थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान खेलते हुए तीन बच्चे वज्रपात की चपेट में आ गए। इनमें 14 वर्षीय ¨पटू ¨सह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि हेराम  व रंजीत का इलाज चल रहा है। उधर, बेरमो की चिलचिलाती गर्मी में लू लगने से रूद्रमणि महतो की पत्नी सुकरी देवी (50) की मौत हो गई।

44 पार रहा डालटनगंज :

गुरुवार को रांची में अधिकतम 40.5 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 38.7 तो डालटनगंज में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र के अनुसार 26 मई को आसमान साफ रहेगा। हालांकि दोपहर बाद कुछ इलाकों में बाद छाने और छिटपुट बारिश के भी आसार हैं।

यह भी पढ़ेंः एक जून से रोज बदलेगी पेट्रोल और डीजल की कीमत
यह भी पढ़ेंः ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने को बेताब हैं ये मॉडल्स
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.