Move to Jagran APP

सीएनटी पर भ्रामक स्थिति : अर्जुन मुंडा

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सीएनटी एक्ट में संशोधन को लेकर भ्रामक स्थिति बनीं हुई है। ऐसा दृश्य बना है जो आने वाले दिनों के लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 06:11 AM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 06:20 AM (IST)
सीएनटी पर भ्रामक स्थिति : अर्जुन मुंडा

राज्य ब्यूरो, रांची। सीएनटी-एसपीटी संशोधन विधेयक को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही तकरार के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। मुंडा ने कहा कि सीएनटी एक्ट में संशोधन को लेकर भ्रामक स्थिति बनीं हुई है। ऐसा दृश्य बना है जो आने वाले दिनों के लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है।

loksabha election banner

रविवार को मुंडारी भाषा की किताब के विमोचन समारोह के अवसर पर मीडिया से मुखातिब पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएनटी भगवान बिरसा मुंडा के वर्षों के संघर्ष और उनके खून से सींचा हुआ कानून है। इसमें संशोधन का मूल्यांकन पहले करना चाहिए था। उस वर्ग से चर्चा होनी चाहिए थी जिसके लिए अच्छा करने की बात कही जा रही है। इस विषय पर व्यापक तरीके से चर्चा होती तो बेहतर होता।

नेता प्रतिपक्ष ने किया सीएनटी का उल्लंघन : चंद्रप्रकाश

असंगठित मजदूरों का बैंक खाता खोलने की पहल

हाथी के आंतक से लोग पेड़ों पर रहने के लिए हुए मजबूर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.