Ranchi: रघुवर बोले, अगला पड़ाव विधानसभा में दो तिहाई बहुमत
Jharkhand. मुख्यमंत्री रघुवर दास लोकसभा चुनाव की जीत के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।
By Edited By: Published: Sat, 25 May 2019 06:20 AM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 08:37 PM (IST)
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास लोकसभा चुनाव की जीत के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में उन्होंने चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव के बाबत चर्चा की। स्पष्ट कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में दो तिहाई बहुमत के साथ पुन: सरकार बनाना मिशन 2019 का अगला पड़ाव है। मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रबंधन समिति के स्तर से किए गए कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें अगला लक्ष्य भेदने का टास्क सौंपा। उन्होंने प्रबंधन के सभी विभागों के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि कुशल प्रबंधन और समन्वय से ही पार्टी ने प्रदेश में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महागठबंधन को धराशायी किया। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने भी प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों को राज्य की बड़ी जीत में महती भूमिका निभाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रबंधन के सभी विभागों से उनके अनुभवों को सुना एवं अगले चुनाव के बाबत उनके सुझाव प्राप्त किए। बैठक का संचालन महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने किया। बैठक में प्रबंधन के प्रमुख सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, हेमंत दास, प्रतुल शहदेव, जेबी तुबिद, दीनदयाल वर्णवाल, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, प्रदीप सिन्हा, प्रेम मित्तल, सतीश सिन्हा, तारिक इमरान, गुरविंदर सेठी, अरविंद सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, शिवकुमार शर्मा, चंद्रा प्रकाश, काजल प्रधान,सुनील साहू विनोद साहू, योगेश मल्होत्रा, छवि विरमानी, स्वामी देवेन्द्र प्रकाश, राकेश चौधरी, राकेश भास्कर, रविनाथ किशोर, ब्रजेश गुप्ता, विनय जायसवाल, रमाकात महतो, अमित सिंह, अमित सिन्हा, पंकज साहू, उमेश रंजन साहू, मनोज साहू, रमेश पुष्कर अजित दुबे, नीरज सिंह, बसंत मित्तल, विशाल सिंह, धनातर पाडेय, ऋतुराज, रवि भट्ट, राहुल अवस्थी, तारिक इमरान व राजश्री जयंती आदि उपस्थित थे। ----------- अर्जुन मुंडा ने की संगठन महामंत्री से मुलाकात : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा चुनाव में जीत के बाद शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। मुंडा ने अपने आवास पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके कार्यो के प्रति आभार जताया। ---------- चंद्रप्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात : गिरिडीह संसदीय सीट पर एनडीए का परचम लहराने वाले चंद्रप्रकाश चौधरी ने शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके आवास में मुलाकात की। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। वहीं चंद्रप्रकाश ने उनके प्रति आभार जताया। इससे पूर्व सुबह हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने मुख्यमंत्री से उनके आवास में शिष्टाचार मुलाकात की थी। ---------
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें