Move to Jagran APP

राष्ट्रवाद भाजपा की पहचान: रामलाल

रामलाल ने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग को सुझाव दिया कि वे वोट देते समय केवल व्यक्ति को न देखें, दल को भी देखें।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 02:53 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 02:53 PM (IST)
राष्ट्रवाद भाजपा की पहचान: रामलाल
राष्ट्रवाद भाजपा की पहचान: रामलाल

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने राष्ट्रवाद को भाजपा की पहचान बताया है। शनिवार को रांची में भाजपा के शिक्षा और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की विचार गोष्ठी में रामलाल ने कहा कि भाजपा जनसंघ काल से ही राष्ट्रवादी सोच रखती है। हमारे लिए नेशन फस्ट, पार्टी सेकेंड और सेल्फ लास्ट है जबकि अन्य दलों में स्थिति उलट है। रामलाल ने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग को सुझाव दिया कि वे वोट देते समय केवल व्यक्ति को न देखें, दल को भी देखें। देखें, कौन सा दल उनकी विचारधारा पर खरा उतरता है।

loksabha election banner

कहा, जो सरकार गरीबों के काम न आ सके, उस सरकार को चलने का अधिकार नहीं है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उदय सरकार का दायित्व है। भाजपा का नारा सबका साथ, सबका विकास है। इसके बाद भाजपा के विषय में किसी को संशय नहीं होना चाहिए। उन्होंने विरोधी दलों पर तंज भी कसा। कहा, 60 वर्ष तक उन्होंने देश को गुमराह किया, बहुत कंफ्यूजन पैदा किया। कहा, हमारा नेतृत्व साफ-सुथरा व्यक्तित्व वाला है, पार्टी का चेहरा बेदाग है। आम जनमानस में यह धारणा बन गई है कि प्रधानमंत्री देश के लिए 18-20 घंटे परिश्रम करते हैं।

विदेश दौरे में भी देश के लिए कुछ ढूंढते हैं। पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो देश के लिए पूंजी है। आज सबसे ज्यादा राज्यों में भाजपा की सरकार है, सबसे ज्यादा सांसद, विधायक, सबसे ज्यादा एसटी-एससी विधायक सबसे ज्यादा निकाय और पंचातय वाली पाटी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम यहां पहुंचे हैं। हमने पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से विकसित किया है। कांग्रेस व अन्य दल फैमिली पार्टी बन गई हैं, जबकि भाजपा फैमिलियर पार्टी है। परिवार भाव में चलने वाली पार्टी है।

उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यो की भी चर्चा की। कहा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्रिमंडल के आकार को घटाकर 15 प्रतिशत किया गया। 2014 से पूर्व यह देश घोटाले और भ्रष्टाचार में लिप्त रहा जबकि इस सरकार के चार साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। हमारी सरकार करप्शन फ्री सरकार है।

अब यूरिया के लिए लाठीचार्ज नहीं होता, उज्ज्वला योजना की सफलता के बाद हरियाणा अब केरोसिन फ्री स्टेट बन गया है। पीडीएस में छत्तीसगढ़ उदाहरण पेश कर रहा है। मध्य प्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना तथा राजस्थान में भामा शाह योजना, गुजरात में पीने के पानी की योजना तथा उंगली पकड़कर पाठशाला ले जाने के मूलभूत परिवर्तन भाजपा सरकारों ने किए हैं। पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है।

रामलाल ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का भी जिक्र किया। कहा, वे अपने मन की नहीं देश के मन की बात करते हैं। आज देश के पूर्वोत्तर राज्य भारत सरकार से सीधा लगाव महसूस करते हैं। केंद्रीय मंत्री एक माह में पूर्वोत्तर प्रवास पर जाते हैं। यह प्रधानमंत्री के एक्ट इस्ट पालिसी की सफलता है। रामलाल ने कहा कि सुख, समृद्धि और शांति के लिए स्थिरता चाहिए। स्थिरता भाजपा ही दे सकती है। भाजपा ने विकास को राजनीति के केंद्र बिंदु पर ला दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.