किसानों की आय बढ़ाने में ग्रीन हाउस तकनीक बेहतर: परविदर कौशल
ग्रीन हाउस तकनीक से खेती से किसानो को बेहतर लाभ मिलता है।
रांची, जेएनएन। ग्रीन हाउस तकनीक से खेती से किसानो को बेहतर लाभ मिलता है। इसके लिए किसानो को नियमित प्रशिक्षित किए जाने की आवश्यकता है। प्रशिक्षित होकर किसान अधिक उत्पादन कर सकते है। उक्त बाते बिरसा कृषि विश्र्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल ने कही। वीसी मंगलवार को कृषि कौशल विकास परिषद, गुड़गांव के सहयोग से बीएयू के सूक्ष्म कृषि विकास केंद्र (पीएफडीसी) द्वारा ग्रीन हाउस ऑपरेटर विषय पर आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम के समापन के पर बोल रहे थे।
कुलपति ने चिन्हित बेहतर प्रशिक्षको डॉ. पूनम होरो, डॉ. वर्षा रानी, डॉ. सिद्धार्थ जायसवाल, डॉ. जय कुमार, डॉ. एस के पांडेय, डॉ. इरफान असारी, विकास कुमार एव अरुण कुमार को विशेष रूप से पुरस्कृत किया। सभी प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गए। मौके पर अधिष्ठाता कृषि डॉ. राघव ठाकुर, कृषि अभियत्रण विभाग के अध्यक्ष डीके रुसिया तथा पीएफडीसी परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. मिटू जॉब ने भी अपने विचार व्यक्त किये। 16 फरवरी को कृषि तकनीकी मशीनरी मेले का आयोजन : रांची : बिरसा कृषि विश्र्वविद्यालय के कृषि अभियत्रण विभाग द्वारा 16 फरवरी को कृषि तकनीकी मशीनरी विषय पर राजस्तरीय मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमे विभाग के अधीन चल रही सभी समन्वित परियोजनाओ से सबधित उन्नत कृषि मशीनरी यत्र के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। मेले मे 1000 से अधिक किसानो के भाग लेने की सभावना है। इस तरह के मेले का आयोजन देश के सभी कृषि विश्र्वविद्यालयो मे प्रत्येक वर्ष 16 फरवरी को होता है।