रांची में पत्थर से कूच कर युवक की हत्या
सोमवार की सुबह रांची में पुल के नीचे सत्येंद्र का शव बरामद किया गया था।
रांची, जेएनएन। राजधानी रांची में मारे गए युवक की पहचान खूंटी जिले के कर्रा निवासी सत्येंद्र गोप के रूप में हुई है। वह पुंदाग बंधु नगर में एक किराए के मकान में रहता था। पुंदाग इलाके में ईंट बालू की सप्लाई का काम करता था।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह पुल के नीचे सत्येंद्र का शव बरामद किया गया था। झाड़ियों में शव को देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद जगन्नाथपुर थानेदार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर रिम्स भेज दिया था। इधर, शव की पहचान होने पर परिजन थाना पहुंचे। रिम्स में शव की पहचान भी की।
सिर पर दाई ओर कूच कर मारा गया:
युवक के माथे में पीछे दाई ओर से पत्थर से लगातार प्रहार किया गया है। थानेदार अनूप कर्मकार के अनुसार, घटना शनिवार रात की है। शव के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन भी मिला था। उसी फोन की मदद से शव की पहचान हो सकी। पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुट गई है।
यह भी पढ़ेंः आठ वर्षीय बच्ची की हत्या के दोषी को फांसी की सजा