गिरिडीह के उप महापौर भाजपा मे शामिल
रांची : गिरिडीह के उपमहापौर राकेश मोदी ने गुरुवार को अपने समर्थको के साथ भाजपा की
By Edited By: Published: Thu, 08 Feb 2018 11:19 PM (IST)Updated: Fri, 09 Feb 2018 10:30 AM (IST)
रांची : गिरिडीह के उपमहापौर राकेश मोदी ने गुरुवार को अपने समर्थको के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह विधायक अनंत ओझा ने भाजपा कार्यालय मे आयोजित एक कार्यक्रम मे उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर गिरिडीह विधायक निर्भय शाहाबादी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। अनंत ओझा ने कहा कि भाजपा की नीतियो और कार्यक्रमो से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या मे पार्टी से जुड़ रहे है। गिरिडीह विधायक निर्भय शाहबादी ने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओ के पार्टी से जुड़ने से भाजपा और मजबूत होगी। उन्होने कहा कि राकेश मोदी भाजपा की नीतियो और सिद्धांतो से लंबे समय से जुड़े रहे है, आज प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर इन्होने देश सेवा का वृत लिया है। राकेश मोदी ने कहा कि मै एक सच्चे कार्यकर्ता के रूप मे पार्टी की लगातार सेवा करूंगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें