जम्मू-कश्मीर को हरा झारखंड बना चैंपियन
ऊना (हिमाचल प्रदेश) मे खेले गए रोमांचक फाइनल मैच मे झारखंड ने जम्मू-कश्मीर को टाईब्रेकर मे 4-2 से पराजित किया।
जागरण संवाददाता, रांची : डा. बीसी रॉय फुटबॉल टूर्नामेट का खिताब झारखड ने जीत लिया। मंगलवार को ऊना (हिमाचल प्रदेश) मे खेले गए रोमांचक फाइनल मैच मे झारखंड ने जम्मू-कश्मीर को टाईब्रेकर मे 4-2 से पराजित किया। निर्धारित समय तक दोनो टीमे 3-3 की बराबरी पर थी। मैच का पहला गोल झारखड के कप्तान एसजे बॉलन ने नौवे मिनट मे दागा। 14वे मिनट मे जोशन भोक्ता ने गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक झारखंड की टीम 2-0 से आगे रही।
दूसरे हाफ मे जम्मू-कश्मीर के आदिल तारिक ने 58वे मिनट मे तथा शाकिर अहमद शेख ने 62वे मिनट मे गोल कर टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद शाकिर अहमद शेख ने 87वे मिनट मे जम्मू-कश्मीर के लिए तीसरा गोल कर टीम को (3-2) बढ़त दिला दी। मैच के अंतिम क्षणो मे झारखंड के छोटू तिर्की ने गोल दाग मैच को बराबरी (3-3) पर ला दिया। निर्धारित समय तक मैच का फैसला नही होने पर तीस मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। इसमे भी कोई टीम गोल नही कर सकी। इसके बाद टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। इसमे झारखड ने बाजी मार ली।