हत्या से पूर्व बल्ली साहू भागा सिंगापुर, मोबाइल स्वीच ऑफ
जानलेवा हमले मामले मे पुलिस ने मुख्य आरोपी बल्ली साहू का मोबाइल लोकेशन निकालने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला।
By Edited By: Published: Sun, 04 Feb 2018 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 04 Feb 2018 05:03 PM (IST)
रांची : अशोक नगर रोड-नं 4 के पास जमीन कारोबारी काशीनाथ महतो पर हुए जानलेवा हमले से पूर्व मुख्य आरोपी बल्ली साहू सिंगापुर भाग गया है। 25 जनवरी को ही आरोपी बल्ली रांची से सिंगापुर के लिए रवाना हुआ था। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब गुरुवार की रात रांची पुलिस बल्ली को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी। बल्ली की बेटी ने सिंगापुर जाने की जानकारी पुलिस को दी है। इस मामले मे पुलिस ने बल्ली के दो पार्टनर राजेश साहू और प्रमोद साहू को हिरासत मे लिया है। दोनो ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि कुछ माह पूर्व एक जमीन के एवज मे तीन करोड़ रुपये बल्ली साहू को मिले थे। काशीनाथ महतो को इस डील मे एक करोड़ मिलना था। पैसे को लेकर बल्ली और काशीनाथ के बीच विवाद हुआ था। बल्ली ने पैसा देने से इन्कार दिया था, जिसके बाद से दोनो मे दुश्मनी हो गई थी। बल्ली साहू ने डेढ़ माह पूर्व काशीनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी। इधर, मेडिका अस्पताल मे काशीनाथ महतो का सफल ऑपरेशन हुआ है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। :::::::::::::::: कॉल डिटेल्स निकाल रही पुलिस जानलेवा हमले मामले मे पुलिस ने मुख्य आरोपी बल्ली साहू का मोबाइल लोकेशन निकालने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। घटना के एक दिन पूर्व से पुलिस बल्ली साहू के मोबाइल की कॉल डिटेल्स निकाल रही है। पुलिस जानकारी एकत्रित कर रही है कि बल्ली ने किन-किन लोगो से बातचीत की है। काशीनाथ पर गोली चलाने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानो पर छापेमारी कर रही है। हटिया डीएसपी विकास स्वंय छापेमारी टीम के साथ हैं। :::::::::::::::: आक्रोशित है लोग काशीनाथ महतो पर हुए जानलेवा हमले के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को आक्रोशित लोगो ने अरगोड़ा थाना का घेराव किया है। आक्रोशित लोगो ने रांची पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद की नारेबाजी की है। वही इस कांड मे संलिप्त आरोपियो को जल्द से गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। अरगोड़ा इंस्पेक्टर रतिभान सिंह ने बड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगो को समझा कर वापस घर भेजा। इससे पूर्व अरगोड़ा इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया है कि पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। ::::::::::::::::: 1.46 एकड़ जमीन को लेकर हुआ था विवाद जानलेवा हमले मे घायल काशीनाथ महतो के सगे भाई ने बताया कि 1.46 एकड़ जमीन को लेकर बल्ली साहू और काशीनाथ के बीच विवाद हुआ था। आलम हाता चौक के पास यह जमीन है। आरोपी बल्ली साहू ने पूर्व मे भी चमन साहू की हत्या कराई थी। चमन की हत्या से पूर्व भी आरोपी बल्ली रांची शहर छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद कोर्ट मे बल्ली ने खुद को सरेडर कर दिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें