Move to Jagran APP

रांची के मनोज पांडेय की बॉलीवुड में सर्जिकल स्ट्राइक

मनोज पांडेय के मुताबिक, उनकी यह मूवी समाज को नई दिशा देनेवाली साबित होगी।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 19 Jan 2018 01:32 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jan 2018 01:32 PM (IST)
रांची के मनोज पांडेय की बॉलीवुड में सर्जिकल स्ट्राइक
रांची के मनोज पांडेय की बॉलीवुड में सर्जिकल स्ट्राइक

कंचन कुमार, रांची। फिल्म टेरर स्ट्राइक बियोंड बाउंड्री पूरे बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म देशभक्ति और जवानों के जीवन पर आधारित है। फिल्म के निर्माता मनोज पांडेय मोरहाबादी (रांची) के निवासी हैं। वे मूलत: झरिया (धनबाद) के रहने वाले हैं। स्टोरी की शुरुआत भी (दीपाटोली) रांची से होती है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है। मनोज पांडेय की यह पहली फिल्म है। इसका निर्माण ड्रीम सिटी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। मनोज पांडेय ने जागरण को बताया कि फिल्मं सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। भारतीय जवान पाक सीमा में घुसते हैं और सर्जिकल स्ट्राइक कर बाहर निकल आते हैं।

loksabha election banner

जवानों के समर्पण व देशभक्ति को दर्शाया गया है फिल्म में

सीमा पर तैनात जवानों की हालत, मानसिक स्थिति और परेशानी के बावजूद उनकी देशभक्ति के जज्बे को दर्शाया गया है। आर्मी हेडक्वार्टर से आदेश आता है। फिर जवानों को कुछ भी सोचने-समझने का मौका नहीं मिलता। वे सीधे अपने लक्ष्य की ओर निकल पड़ते हैं। इस क्रम में उन्हें क्या परेशानियां आती हैं और फिर कैसे वे हंसते-हंसते उसे झेलते हुए लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते जाते हैं, इसे दर्शाया गया है। जवान आतंकवाद के खिलाफ सीना तानकर खड़े हैं, लेकिन अफसरशाही एवं राजनीति के सामने कैसे बेबस हो जाते हैं, इसे भी फिल्म का हिस्सा बनाया गया है।

नई दिशा देने वाली होगी फिल्म

पांडेय ने बताया कि आज ज्यादातर फिल्मकार मनोरंजन को ध्यान में रखकर फिल्में बनाते हैं। लेकिन उनकी यह मूवी समाज को नई दिशा देनेवाली साबित होगी। युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़कर रखने में मदद करेगी। फिल्म के निर्देशक कमल नाथनी हैं। मुख्य कलाकारों में रजत बेदी, मुकेश तिवारी, जाकिर हुसैन, मनीष वाधवा, तान्या आदि हैं। फिल्म को कश्मीर एवं मनाली में फिल्माया गया है।

यह है कहानी

फिल्म रांची के दीपाटोली हाउस से शुरू होती है। कर्नल की बेटी को टीवी जर्नलिस्ट का ज्वानिंग लेटर मिलता है। उसे जम्मू कश्मीर में ज्वाइन करना होता है। लेकिन उसकी मां उसे जाने से मना करती है। फिर उसकी मां उसके पिता द्वाराजम्मू कश्मीर में की गई ड्यूटी से लेकर शहादत तक की कहानी बताती है और इसी तरह फिल्म आगे बढ़ती है। मनोज पांडेय अपनी पहली फिल्म निर्माण से बेहद खुश हैं। अपनी दूसरी फिल्म आइपीएस महली की तैयारी में लगे हैं। इसके निर्माता-निर्देशक वे खुद ही हैं।

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.