Move to Jagran APP

जून 2018 तक 50 हजार नियुक्तियां और की जाएंगी: सीएम रघुवर दास

रोजगार का विशेष ध्यान रखा जा रहा एक लाख नियुक्तियां हुई है, जून 2018 तक 50 हजार नियुक्तियां और की जाएंगी।

By BabitaEdited By: Published: Fri, 29 Dec 2017 11:26 AM (IST)Updated: Fri, 29 Dec 2017 11:26 AM (IST)
जून 2018 तक 50 हजार नियुक्तियां और की जाएंगी: सीएम रघुवर दास
जून 2018 तक 50 हजार नियुक्तियां और की जाएंगी: सीएम रघुवर दास

रांची, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 2018 न्यू झारखंड का साल होगा। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राज्य सरकार अगले वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी। यह बजट न्यू झारखंड का बजट होगा। राज्य सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सीएम ने कहा कि हमने वर्ष-2017 को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया। 2018-2022 संकल्प से सिद्धि का वर्ष होगा। 

loksabha election banner

रोजगार का विशेष ध्यान रखा जा रहा एक लाख नियुक्तियां हुई है, जून 2018 तक 50 हजार नियुक्तियां और की जाएंगी। विश्वास दिलाया कि हमारा देश आर्थिक सुपर पावर बनेगा और झारखंड इसमें अहम भूमिका निभाएगा।

सरकार के तीन साल के कार्याकाल की चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने पिछले तीन सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भावी लक्ष्य भी साझा किए।

सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल का मूल्यांकन करते हुए कहा कि इस दौरान उनकी सरकार ने विरासत में मिली समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया और भावी विकास की मजबूत नींव रखी। कहा, हमारी सरकार ने मिशन व विजन के साथ काम कर रही है। जनता ने हमें विकास और सुशासन के लिए वोट दिया, हमें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। हमारी सरकार की कोशिश है कि सबको बेहतर जिंदगी और सुरक्षित जीवन मिले। हम एक ऐसा झारखंड बनाए जहां कोई भी गरीब न हो, बेरोजगार न हो, जहां शिक्षा व दवा का अभाव न हो। ग्रामीणों की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन साल पूर्व झारखंड स्कैम झारखंड के नाम से जाना जाता था। तीन वर्ष बाद पहली बार बेदाग सरकार बनीं। इस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। स्वीकारा कि नीचे के स्तर पर कुछ शिकायतें हैं, उस भ्रष्टाचार को जनता की भागीदारी के माध्यम से समाप्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है शासन, शासक और जनता के बीच कोई बिचौलिया, कोई पाकेटमार न हो। मुख्यमंत्री ने जोहार व तेजस्विनी योजना की भी चर्चा की। कहा, जोहार योजना के माध्यम से जनजातीय समाज व पिछड़े वर्ग को समाज की बराबरी पर लाना है। 

झारखंड पांच से सात साल में बनेगा समृद्ध-विकसित राज्य मुख्यमंत्री ने स्वीकारा कि कुछ कमियां हैं। हम उन्हें सुधारने में लगे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में झारखंड विकसित राज्य बनेगा। झारखंड सिर्फ गुजरात  और महाराष्ट्र नहीं बल्कि दुनिया के विकसित देशों से प्रतिस्पद्र्धा करेगा। झारखंड के पास 40 फीसद से अधिक रिसोर्स है, सरल मानव संसाधन है। आने वाले 5 से 7 वर्ष में झारखंड समृद्ध विकसित राज्य होगा।

एक लाख नौकरियों में 95 फीसद स्थानीय लोग हुए नियुक्त 

सीएम ने कहा कि सरकार ने बेरोजगारी की चुनौती को अवसर के रूप में लिया है। विगत दो वर्ष में एक लाख से अधिक नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इनमें 95 फीसद स्थानीय लोगों की नियुक्ति हुई है। जून 2018 तक 50 हजार नियुक्तियां और की जाएंगी। सरकारी स्तर पर नियुक्तियों को भरे जाने के साथ-साथ निवेशकों के माध्यम से भी लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार दिया जा रहा है। टेक्सटाइल व फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में 3-4 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

 

कानून से ऊपर कोई नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का एक ही ध्येय है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। कानून अपने हिसाब से काम करेगा। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के सवाल पर कहा कि उन्हें जेल मैनुवल के हिसाब से ही सुविधाएं दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें: रघुवर सरकार के तीन साल: उपलब्धियां कई पर चुनौतियों की भरमार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.