Move to Jagran APP

रांची से दिल्ली जानेवाले विमान में बाल-बाल बचे 148 हवाई यात्री

रांची से दिल्ली को जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट न संख्या आइ5-549 में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। 148 यात्री शुक्रवार को बाल-बाल बच गए।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 16 Dec 2017 12:50 PM (IST)Updated: Sat, 16 Dec 2017 12:50 PM (IST)
रांची से दिल्ली जानेवाले विमान में बाल-बाल बचे 148 हवाई यात्री
रांची से दिल्ली जानेवाले विमान में बाल-बाल बचे 148 हवाई यात्री

रांची, [जागरण संवाददाता]। रांची से दिल्ली जा रहे 148 यात्री शुक्रवार को बाल-बाल बच गए। रांची से दिल्ली को जाने वाली एयर एशिया की फ्लाइट न संख्या आइ5-549 में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। पायलट को विमान के इंजन में खराबी महसूस हुई। तुरंत कदम उठाते हुए पायलट ने विमान को कोलकाता रूट की ओर डायवर्ट कर दिया।

loksabha election banner

इमरजेंसी लैंडिंग की व्यवस्था वहां बेहतर होने के कारण यह कदम उठाया गया। जानकारी के अनुसार एयर एशिया के विमान ने रांची से शाम 4.55 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। 20 मिनट बाद ही पायलट को इंजन में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली। उस समय विमान वाराणसी के समीप उड़ान भर रहा था। विमान में तकनीकी खराबी आने के संकेत मिलते ही पायलट ने रांची एयरपोर्ट कंट्रोल रूम से संपर्क साधा, रांची एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी से विमान की आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। साथ ही वहां इमरजेंसी लैंडिंग की भी व्यवस्था की गई।

विमान के इंजीनियरों की भी तैनाती मौके पर की गई। शाम करीब 5.50 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कोलकाता में की गई। लैंड होते ही यात्रियों को तुरंत विमान से बाहर निकाला गया। देर रात तक दिल्ली को जानेवाले यात्री कोलकाता में फंसे रहे। उन्हें दिल्ली भेजने के लिए विमान कंपनी की ओर से अलग व्यवस्था की जा रही थी। कोलकाता एयरपोर्ट पर इंजीनियर की टीम विमान की तकनीकी खराबी को सुधारने में जुटी रही । विमान के एक इंजन में खराबी आने की सूचना मिली है।

गो एयरवेज का विमान रद रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को गो एयरवेज का विमान जी8-245 रद रहा। तकनीकी कारणों से विमान दिल्ली एयरपोर्ट से रांची के लिए उड़ान नहीं भर सका। दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले यात्रियों को गो एयरवेज एयरलाइंस द्वारा समय से विमान रद होने की सूचना दे दी गई थी। इसके अलावा खराब मौसम के कारण दिल्ली, कोलकाता और पटना रूट से आनेवाले कई विमान लेट से रांची पहुंचे।

दिल्ली से रांची आनेवाला एयर इंडिया का विमान संख्या एआइ-417 55 मिनट, एयर एशिया का विमान आई 5- 545 42 मिनट, कोलकाता से रांची आनेवाला एयर एशिया का विमान आइ5- 549 68 मिनट तथा पटना से आनेवाला गो एयरवेज का विमान जी8-585 38 मिनट विलंब से रांची पहुंचा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.