Move to Jagran APP

न्यूज बुलेटिनः दोपहर तीन बजे तक की झारखंड की पांच बड़ी खबरें

झारखंड की दोपहर तीन बजे तक की पांच बड़ी खबरें पढ़ें।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 21 Nov 2017 02:59 PM (IST)Updated: Tue, 21 Nov 2017 02:59 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः दोपहर तीन बजे तक की झारखंड की पांच बड़ी खबरें
न्यूज बुलेटिनः दोपहर तीन बजे तक की झारखंड की पांच बड़ी खबरें

1. चारा घोटालाः सजल चक्रवर्ती को अब कल सुनाई जाएगी सजा
जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव व चाईबासा के तत्कालीन उपायुक्त सजल चक्रवर्ती के खिलाफ चारा घोटाला मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई आज टल गई है। सीबीआइ की अदालत ने सजल चक्रवर्ती के खिलाफ सजा की बिंदु पर सुनवाई अब बुधवार की तिथि निर्धारित की है।

loksabha election banner

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2. सीएम ने किया गिफ्ट मिल्क योजना का शुभारंभ
लातेहार, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास आज लातेहार में 'गिफ्ट मिल्क' योजना की शुरुआत की। इस मौके पर सीएम ने कहा कि अब झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मुफ्त दूध दिया जाएगा। गिफ्ट मिल्क के जरिए अब सुदूर इलाकों में रहने वाले बच्चों तक मुफ्त दूध उपलब्ध होगा। ।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. ठंड बढ़ने के कारण स्कूलों का समय बदला
जागरण संवाददाता, रांची। ठंड के चलते रांची जिले के सभी सरकारी माध्यमिक व प्लस टू उच्च विघालयों का समय बदल गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार ने बताया कि ठंड लगातार बढ़ रही है। तापमान में गिरावट हो रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4. दीवार गिरने से महिला और बच्ची की मौत
बोकारो, जेएनएन। झारखंड में बोकारो के चास में आज एक मकान की दीवार गिरने के एक महिला और बच्ची की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बोकारो के डीसी व एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। महिला व बच्ची के शव निकालने की कोशिश की जा रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अजय का रांची में भव्य स्वागत
रांची, जेएनएन। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष डा. अजय कुमार का आज रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। ताजपोशी के बाद उनका यह पहला दौरा है। गौरतलब है कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से सुखदेव भगत की छुट्टी कर दी गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.